
नगरी। सिहावा पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंन ने आरोप लगाया की भाजपा की किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया किसानो का धान 3500 रूपय खरीदने के बजाये अब खरीदी मे ही एक माह की कटौती कर दी इधर किसान अर्नब चक्रवात और मुरासू चक्रवात से उभर भी नही पाये और भाजपा सरकार ने किसानो पर तीहरा चक्रवात एक महीने की खरीदी मे कटौती कर ला दी जो किसान विरोधी चेहरा का उजागर करती है…
वही पूर्व विधायक ध्रुव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा की सरकार शुरू से ही किसान विरोधी सरकार है भाजपा के रमन सरकार के कार्यकाल मे किसानो को आत्महत्या करना पड रहा था काग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार आते ही किसानो को उनके उपज का सही दाम 3100 सौ रूपय मिला जहा छत्तीसगढ के किसान आत्मनिर्भर व कर्जमुक्त हुए वही भाजपा की सरकार ने 3200 रूपय का घोसना किया मगर वो तीन साल बीत जाने के बाद भी 100 यूपी नही बढा पाई अब तो अब भाजपा की विष्णुदेव सरकार खुलकर किसान विरोधी चेहरा का उजागर कर दिया हर वर्ष किसान तीन माह खरीदी केन्द्र मे अपनी फसल बेच रहे थे उसे अब भाजपा की सरकार 15 नवम्बर 15 जनवरी तक दो महीने खरीदने का एलान कर दी किसानो का फसल चक्रवात के चलते अभी तक खेतो मे हरे भरे है फसल पकी नही कई फसल खराब हो गये ऐसे मे किसानो को अभी अपनी फसलो को बचाने की चिन्ता सता रही वहा किसानो को फसल बेचने समय को बढाना चाहीये मगर भाजपा सरकार को किसानो का फसल खरीदना ही नही इसलिये ये एक माह का समय मे कटौती कर दिये जो स्पष्ट किसान विरोधी सरकार का मुखौटा खुलकर सामने आ गया।