CG- बैंक के पास अर्धनग्न हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, अधेड़ व्यक्ति का शव आज व्यापार विहार में SBI बैंक के पास मिला। हैरानी की बात ये है कि उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि मृतक को क्षेत्र में भीख मांगते और कचरा बीनते देखा जाता था। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अधेड़ की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



