छत्तीसगढ़

CG- 50 रुपये के नोटों ने खोली पोल, बैंक में जमा कराने पहुंची महिला तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा, FIR दर्ज….

रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार को नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, जानकी वराठे नाम की महिला बैंक में 12,350 रुपये जमा कराने पहुंची थी। बैंककर्मियों ने एडवांस मशीन से नोटों की जांच की तो 50 रुपये के नोटों में सुरक्षा से जुड़े जरूरी फीचर नहीं मिले। इसके बाद 25 नोटों को नकली चिह्नित कर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दलदल सिवनी शाखा के मैनेजर संजय मिश्रा ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि 12 नवंबर को खाताधारक जानकी वराठे अपने खाते में 12,350 रुपये जमा कराने पहुंचा थी। कैश काउंटर पर उसने 50-100 के नोट दिए। नोटों की जांच में UV लैंप में जांच करने पर 50 रुपये के 25 जाली नोट पाए गए।

बैंक मैनेजर मैनेजर संजय मिश्रा ने आरबीआई के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि एक ट्राजेक्शन में 4 से ज्यादा जाली नोट मिलते हैं, तो एफआईआर करना अनिवार्य है। इसके तहत बैंक की तरफ से पंडरी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला जानकी वराठे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S), 2023 के तहत धारा 179 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह जाली नोट महिला के पास कैसे पहुंचे।

Related Articles

Back to top button