धमतरी

CG : अनुशासनहीनता पर भाजपा का एक्शन… बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से किया निष्कासित…


धमतरी… नगरी ब्लाक के बोरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे की है, जब महिला के घर में आपत्तिजनक व्यवहार की घटना घटी। शिकायतकर्ता महिला ने थाना बोरई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने गलत नीयत से उसके घर में घुसकर छेड़खानी की कोशिश की..महिला की लिखित रिपोर्ट पर थाना बोरई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74 (अशोभनीय आचरण/छेड़खानी) और धारा 331(2) (मानसिक या भावनात्मक उत्पीड़न) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है…
वही भाजपा ने भी इस घटना के बाद मंडल अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष चर्चा करने पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि…वही भाजपा ने भी इस घटना के बाद मंडल अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष चर्चा करने पर जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि…अनुशासनहीनता पर भाजपा का एक्शन: बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से किया मुक्त बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष निष्काषित अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने दी। सिहावा विधानसभा नगरी ब्लाक के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि पार्टी की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति यदि संगठन की मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल और निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है। विधानसभा सिहावा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में लिया गया है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती पार्टी उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है, और संगठन की मर्यादा बनाए रखना हर कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य है। भाजपा सदैव पारदर्शिता और सख्त संगठनात्मक अनुशासन की पक्षधर रही है। पार्टी में कोई भी कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, यदि उसके आचरण से संगठन की छवि पर प्रश्न उठता है तो कार्रवाई अवश्य होगी। यही भाजपा की पहचान और प्रतिबद्धता है।: बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से किया मुक्त बेलरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष निष्काषित अनुशासनहीनता के आरोप में बीजेपी ने बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने दी। सिहावा विधानसभा नगरी ब्लाक के बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि पार्टी की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति यदि संगठन की मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल और निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है। विधानसभा सिहावा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में लिया गया है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती पार्टी उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है, और संगठन की मर्यादा बनाए रखना हर कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य है। भाजपा सदैव पारदर्शिता और सख्त संगठनात्मक अनुशासन की पक्षधर रही है। पार्टी में कोई भी कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, यदि उसके आचरण से संगठन की छवि पर प्रश्न उठता है तो कार्रवाई अवश्य होगी। यही भाजपा की पहचान और प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Back to top button