अन्य ख़बरें

पंडरिया ब्लाक मुख्यालय के वनांचल ग्राम कामठी में आस्था, संस्कृति और जनकल्याण का दिव्य संगम…

पंडरिया/महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल ग्राम कामठी में भक्ति और आध्यात्म का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। भावना बोहरा के नेतृत्व में 700 से अधिक विवाहित जोड़ों एवं श्रद्धालुओं ने 151 पार्थिव शिवलिंगों में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया। “हर-हर महादेव”के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

आयोजन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। ग्राम नेऊर और दमगढ़ के आदिवासी परिवारों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर लगभग 10 हजार भक्तों के लिए भंडारा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक भावना बोहरा ने स्वयं प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के भजन गायक अनुराग शर्मा ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और जनकल्याण का भी प्रतीक है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि पंडरिया की धरती सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से समृद्ध है तथा इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक चेतना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की प्रगति, जनता की सेवा और सनातन संस्कृति के प्रसार के लिए वे निरंतर प्रयासरत……

Related Articles

Back to top button