छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आंदोलनरत जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले 26 और 27 फरवरी को प्रदेशव्यापी धरना पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले प्रदेशभर में दो दिवसीय धरना शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई है।

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले 26 और 27 फरवरी को प्रदेशव्यापी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। संघ की जिलाध्यक्ष सतरूपा ध्रुव ने बताया कि यह आंदोलन तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरने में शामिल हुईं।

तीसरी मांग सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी है। संघ ने सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, एकमुश्त ग्रेच्युटी आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता और समूह बीमा लागू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी उन्हें भविष्य की सुरक्षा नहीं मिलती।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो चक्काजाम और विधानसभा घेराव जैसे बड़े आंदोलन किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक ठोस निर्णय नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

Related Articles

Back to top button