अन्य ख़बरें

किराए के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन आंगनवाड़ी भवन को मरम्मत कर जाने की मांग।



((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले में आज भी कई ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र है जो किराए के भवन में संचालित हो रहा है। आंगनवाड़ी भवन के जर्जर होने तथा किराए के भवन में केंद्र का संचालन करने में अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायता और बच्चों को करना पड़ता है। दरअसल पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम अरगोती सड़क पारा का है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लगभग 7 वर्ष पूर्व लाखों रुपए के अधिक राशि से हाथी प्रभावित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया कराया गया था। नए आंगनबाड़ी भवन में लगभग 1 वर्ष केंद्र का संचालन किया गया। आंगनवाड़ी भवन का फर्श लगभग दो फीट नीचे धस गया। जो बच्चों के बैठने योग्य नहीं था।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजती टोप्पो के द्वारा विगत कई वर्षों से किराए के मकान में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जा रहा है। किराए के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने में अनेको प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत कराया जाने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक शासन प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी भवन का मरम्मत कार्य कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button