कोसंगा सीमा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर तक 5:50करोड़ की लागत से बनेगा गौरव पथ। दो स्टाफ डैम की मिली स्वीकृति

((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
लखनपुर नगर के बहू प्रतीक्षित मांग गौरव पथ निर्माण हेतु शासन की ओर से साढे पांच करोड़ तथा चूल्हट नाला में दो स्टाफ डैम निर्माण हेतु 33 लाख र स्वीकृति प्रदान की गई है।यह गौरव पथ ग्राम कोशगा सीमा से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक निर्माण होना है। लखनपुर नगर पंचायत में लगातार तीव्र गति से विकास हो रहे हैं। लखनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू के मांगों उपरांत छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के अथक प्रयास से लखनपुर के बहू प्रतीक्षित मांग गौरव पथ योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 5.50करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। वही छत्तीसगढ़ के 190 नगरीय निकाय में आदर्श शहर समृद्धि योजना अंतर्गत कुल 32 नगर पंचायत पालिकाओं को शामिल किया गया है जिसमें लखनपुर नगर पंचायत भी शामिल है। इस योजना अंतर्गत 2000 करोड़ की राशि बजट में प्रवधान में है।जिससे नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में छोटे-छोटे कार्य जैसे नाली निर्माण ,सड़क विद्युतीकरण पुल- पुलिया निर्माण कार्य होंगे वहीं लखनपुर नगर पंचायत के ढोड़ी घाट में स्टाफ डैम निर्माण 17.86 लाख चिलरा घाट स्टॉप डैम निर्माण 15.40 लाख की स्वीकृति मिला है। इन सभी कार्यों के स्वीकृत होने से नगर पंचायत लखनपुर में विकास तीव्र गति से हो सकेगा।लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ,उपमुख्यमंत्री अरुण उत्सव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।