प्रधानमंत्री आवास कि मनरेगा का पैसा रोजगार सहायक ने किया गबन, जनदर्शन में कलेक्टर से की गई शिकायत।

((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा)):–
लखनपुर क्षेत्र के लटोरी ग्राम पंचायत में श्रीमती अंजना पिता उजीत राम का प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत हुआ था,जिसे वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है शिकायत में बताया गया है कि उक्त आवास स्वीकृत मनरेगा के तहत मजदूरी का मास्टर रोल रोजगार सहायक के द्वारा भरा गया जिसमें से कुछ पैसा हितग्राही जो आवास निर्माण कार्य में कार्य किए हैं उनको मिला वहीं अधिकांश पैसा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के नाम पर मास्टर रोल भरकर उसी के नाम पर पैसा चढ़ा दिया गया है, वही इस प्रकार का कार्य ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के द्वारा कई आवास हितग्राहियों के साथ किया है पीड़ित के भाई ने कलेक्टर से शिकायत कर मनरेगा के तहत मजदूरी में मिला पैसा को दिलाए जाने के साथ ही रोजगार सहायक के प्रति कड़ी कार्यवाही करते हुए जांच की मांग की है।