धमतरी

जिले शासकीय प्राथमिक शाला बरबांधा के 7 और डोहलापारा के 8 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन…

छत्तीसगढ़ धमतरी…व्यवसायिक शिक्षा और तकनीकी हो चली जिंदगी के बीच लोगों का सरकारी स्कूलों से मानों विश्वास ही उठ चुका है…शिक्षा के इन्हीं विसंगतियों के बीच छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य इलाका धमतरी जिले के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से हर साल बच्चों का चुनाव जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के लिए हो रहा है…

कहावत है कि जज्बा अगर कुछ कर दिखाने में हो तो पूरी कायनात साथ देती है. गुरु और शिष्य में गुरु के योगदान को शिष्य जीवन भर याद रखता है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कि धमतरी के आदिवासी क्षेत्र अंतर्गत बरबांधा, डोहलापारा शासकीय प्राथमिक शाला में गुरूजन और बच्चों ने. शिक्षक इन बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लेकर उनकी प्रतिभा को तराशने में लगे हैं….ताकि इन बच्चों का सेलेक्श जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय में हो सके…

शासकीय प्राथमिक शाला बरबांधा , शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा के लिए गर्व का विषय है कि प्राथमिक शाला बरबांधा में 7 बच्चे और प्राथमिक शाला डोहलापारा 8 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है…इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे ग्राम में खुशी और उत्साह का वातावरण है…

चयनित विद्यार्थियों में देवांशी साहू, लोचन नेताम पिता  मोतीलाल, कुसुम पिता  रामरतन, सौम्यजीत पिता  मनोज, दीपेश्वरी पिता  लच्छू, प्रांजल पिता  कमलेश एवं मनिका पिता शोभित… शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा से पल्लवी नेताम पिताश्री भुनेश्वर नेताम ,खुशबू दास मानिकपुरी पिताश्री लोचन दास मानिकपुरी,तोशिका सूर्यवंशी पिता श्री गोकुल सूर्यवंशी, लावण्या ध्रुव पिता श्री संतराम ध्रुव, छाया देवांगन पिताश्री रोहित देवांगन , रुद्र देवांगन पिताश्री भूषण प्रसाद देवांगन, भाग्यवर्धन साहू पिताश्री तीरथ राम साहू ,भूपेश सोनकर पिताश्री परसुराम सोनकर…

इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं ढेरों बधाइयाँ दी गईं…साथ ही उनके निरंतर प्रगति की कामन की गई।

 

Related Articles

Back to top button