धमतरी

शहीद निर्मल सिंह नेताम की नौंवी शहादत दिवस मनाया गया…क्षेत्र के सामाजिक जनों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी भी हुए सम्मिलित…

नगरी….दुगली कौव्हाबाहरा क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम की नौंवी शहादत दिवस कौव्हाबाहरा बाजार चौंक स्थित शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ग्राम पंचायत कौव्हाबाहरा,दुगली एवं शहीद परिवार की सानिध्य में मनाया गया। शहीद परिवारों और सामाजिक जनों ने शहीद निर्मल सिंह नेताम की शौर्य को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शहीद निर्मल सिंह नेताम 18 मार्च 2017 को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र में बुरगुम डोरेपारा के जंगलों में नक्सली मुठभेड़ दौरान शहीद हो गए थे। गांव में सामाजिक दायित्वों में हमेशा उनका विशेष योगदान रहता था बहुत ही मिलनसार ब्यक्ति था।और सहासी भी था जब से उनका दंतेवाड़ा पुलिस विभाग में चयनित हुआ विशेष टास्क फोर्स में दायित्व निभाया।और अपनी सफल दायित्व कर्तव्य को निभाते हुए देश के लिए न्योछावर हुए। क्षेत्र के युवाओं के लिए एक आदर्श हैं शहीद निर्मल सिंह नेताम।इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के कर्मचारीयों ने पूष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में दुगली क्षेत्र के जनपद सदस्य कलावती मरकाम,कौव्हाबाहरा सरपंच राधिका शिवा नेताम,मानकी कुंजाम सरपंच गोहाननाला, लल्लेश्वरी नेताम सरपंच मुनाईकेरा,मोनिका मंडावी सरपंच कोलियारी राजाराम मंडावी पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, शिवप्रसाद नेताम पूर्व सरपंच कौव्हाबाहरा, सुरेन्द्र राज ध्रुव मिडिया प्रभारी सर्व आदिवासी समाज धमतरी, पंचायत सचिव प्रिति दिवान,कम्प्यूटर आपरेटर माखन नेताम, रोजगार सहायिका देवकी मरकाम,पूनम साहू,चिन्ता राम तुमरेटी, हेमंत तुमरेटी,राजेन्द्र ध्रुव,बलिहार सिंह सोरी,पंचराम मरकाम, खम्मन मंडावी,मैतूराम मरकाम,रामभरोसा सिन्हा,भूषण मरकाम,भावसिंह मरकाम,चमनलाल सोरी,दुर्गेश कुमार नेताम,सहीत शहीद परिजन के साथ बड़ी संख्या में ग्राम वासी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button