नारसिंह सिरदार बने भाजपा युवा मोर्चा देवगढ़ के मंडल अध्यक्ष क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष भा रत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्षों की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसमें देवगढ़ का मंडल अध्यक्ष नार सिंह सिरदार को नियुक्त किया गया है जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नारसिंह सिरदार को देवगढ़ का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त देवगढ़ मंडल अध्यक्ष नारसिंह सिरदार ने भाजपा जिलाअध्यक्ष भारत सिंह शिसोदिया व प्रदेश अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है,उसे पूरे निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए युवाओं को भाजपा पार्टी में जोड़कर मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। वही नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा पार्टी को मजबूती प्रदान कर भाजपा पार्टी के लिए कार्य करेंगे।