CG – इस जिले में कलेक्टर ने जारी की गाइड लाइन, अब बिना अनुमति के इन्हें नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें गाइड लाइन……

बिलासपुर। यूएसए, इजरायाल और ईरान के बीच छिड़ी जंग,होर्मूज स्ट्रेट से गैस व पेट्राल की आपूर्ति ईरान द्वारा बंद किए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जरुरी दिशा निर्देश जारी किया है। अब एसडीएम व तहसीलदार की अनुमति के बाद ही उद्योगों को जरुरत के मुताबिक पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति होगी, पंप संचालकों को इसका रिकॉर्ड रखना होगा। पंप से वाहनों को ही पेट्रोल व डीजल दिया जाएगा। ब्लैक मार्केटिंग को लेकर कलेक्टर से सीधेतौर पर खबरदार किया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संभावित दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के परिपालन में लागू किया गया है।
देखें गाइड लाइन….



