उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैगा में एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की मामला सामने आई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनांक 3/ 4/26 को शाम में घर से किसी को बिना बताएं निकला हुआ था।

आज दिनांक 7.4.2026 को ग्राम लैगा में अखलेश बिझीया पिता शिवकुमार बिझीया उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम लैगा थाना उदयपुर ,ने अपने पुराना घर जो दो-तीन साल से उसमें कोई नहीं रह रहा था बंद पड़ा हुआ था,,इस घर में लड़के ने जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है आत्म हत्या किस कारण से किया है स्पष्ट नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि लड़का शराब पिता था। आज दिनांक 07/04/26 को पता चला कि अखिलेश विजय पिता शिवकुमार बिझीया ने अपने पुराना घर में फांसी लगाकर फौत हो गया है तब परिजन और ग्रामीण ने स्पष्ट पहचान किये कि गांव का ही लड़का अखलेश बिझीया के रूप में हुआ,बाद थाना उदयपुर को सूचित दिया गया और शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम हेतु उदयपुर अस्पताल के मर्चुरी में पीएम कराया गया,पस्चात शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।