छत्तीसगढ़

CG – सिस्टम की बेरुखी स्कूल में क्लास रूम हुआ पूरी तरह जर्ज़र पब्लिक व जनप्रतिनिधियों का मिला सहयोग बच्चों कों मिला दों स्टडी कक्ष पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//कहते हैँ ना की पब्लिक से हीं सब कुछ हैँ जहाँ सभी सिस्टम फेल होता नजर आता हैँ वहां जनता हीं मोर्चा संभालती हैँ और बड़े से बड़ा समस्या दूर कर दी जाती हैँ कई बार सिस्टम की बेरुखी तो कई बार जिम्मेदारों की अनदेखी के वजह से पब्लिक कों अपने कंधे पर जिम्मेदारी लेनी पडती हैँ।

ऐसा हीं एक मिशाल कायम करने वाली ख़बर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड से निकल कर आ रही हैँ जहाँ ग्राम बुढ़ीखार में अनुकरणीय कार्य जनसहयोग से पूरा हुआ बताते चलें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में बच्चों के बैठनें के लिए क्लास रूम की कमी थी क्यों की जो पहले से बनी हुई थी वो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी जिसके बाद यहाँ जनसहयोग से दो अतिरिक्त कक्ष का ढलाई कार्य बीते दिनों संपन्न हुआ।

इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगकर्ता जुटे रहे शासन स्तर पर प्रयास में असफल होने पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ,सरपंच, जागरुक नागरिकों ने तय किया कि अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान कर निर्माण करने का निर्णय लिया गया जिसकी छत ढलाई कार्य गुरुवार कों पूर्ण हुआ।

इस अवसर पर सरपंच बूढीखार दीपक लहरे,दीपक गुप्ता,अध्यक्ष रामकुमार साहू,अनिल सिंह ठाकुर, भरत थवाईत, बालमुकुंद वैष्णव, सुनील कुमार थवाईत, भागीरथी थवाईत, प्रधानपाठक बीरबल प्रसाद थवाईत, प्राचार्य काशीराम रजक सभी नें भरी दोपहर में बच्चों के हित में पसीना बहाया।

Related Articles

Back to top button