छत्तीसगढ़

CG – विंग कमाण्डर आत्महत्या मामले में पत्नी पर FIR दर्ज, बैट से पीटा, माता-पिता से बात करने से रोका, विंग कमाण्डर ने सराकरी आवास में लगाई थी फांसी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। तेलीबांध थाना क्षेत्र स्थित विधायक काॅलोनी के आवास में 10-11 मार्च की रात विंग कमाण्डर विपुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता ने सबूत के तौर पर पुलिस को एक सीडी कैसेट भी सौंपा है, जिसमें अर्जित श्रीवास्तव के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट और दुर्व्यवहार के कई गंभीर सबूत है।

2014 में हुआ था प्रेम विवाह

विंग कमाण्डर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विपुल यादव और अर्जिता श्रीवास्तव का 2014 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही अर्जिता के द्वारा विपुल को लगातार उत्पीड़न और अपमान कर रही थी। गंभीर और भावत्मक पीड़ा पहुंचाने से उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।

मृतक के पिता ने पुलिस को सबूत के तौर पर एक सीडी कैसेट सौंपा है। कैसेट में बहू अर्जिता श्रीवास्तव क्रिकेट बैट से पति को मारते हुए दिख रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से अपमानजनक मोबाइल मैसेज का स्क्रीन शाॅट भी है।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू के द्वारा बेटे को प्रताड़ित और दबाव डालकर बैंगलोर में प्रापर्टी खरीदवाई, प्रापर्टी खरीदने के लिए विपुल के पिता ने 50 लाख बहू को दिए थे। रूपए देने के बाद भी महिला के द्वारा लगातार पति व उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करती रही।

मृतक के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन भी विवाद के बाद विपुल ने अर्जिता को कई बार काॅल किया, लेकिन उसने न तो काॅल उठाया और न ही रिप्लाई किया। पत्नी की हरकतों से दुखी विपुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तेलीबांधा पुलिस ने मामले में धार 108 बीएनएस के अपराध दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button