CG – मस्तूरी सोनसरी में बे-सहारा महिला की जमीन पर दबंगों का कब्ज़ा बिलासपुर कलेक्टर से पचपेड़ी तहसीलदार तक शिकायत फिर भी नहीं मिला न्याय जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील के ग्राम सोनसरी में जमीन पर कब्जे कों लेकर विवाद थमने का नाम नहीं लें रहा हैँ ताज़ा मामले में सुरपति बाई पति घूरविन्द द्वारा तहसीलदार कों लिखित शिकायत किया गया हैँ जिसमे बताया गया हैँ कि बाटूल पिता फेकूराम परमेश्वर पिता अलग निवासी सोनसरी के द्वारा खसरा नबर 531/1 में से 0.03 पर सुरपति कई वर्षो से काबिज हैँ जिस पर आरोपी परमेश्वर और बाटूल द्वारा जबरन कब्ज़ा कर मकान निर्माण कराया जा रहा हैँ जहाँ गिट्टी रेत.ईट गिरा चुका है और मना करने पर सुरपति कों गाली गलोंच एवं जान से मारने की धमकी देते है जिसकी लिखित शिकायत थाना और बिलासपुर कलेक्टर मे किया गया हैँ और अब माननीय न्यायालय के शरण में आई हूं ताकि मुझे न्याय मिल सकें और परमेश्वर और बाटूल द्वारा मेरे जमीन पर किए जा रहें जबरन बेजा कब्जा को हटाया आए और जितने भी मटे्रियल यहाँ गिराया गया हैँ उसको हटाया जाए।
देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले पर पचपेड़ी तहसीलदार कब एक्शन मोड में आते हैं क्योंकि इसकी शिकायत बिलासपुर कलेक्टर के पास भी पहले की जा चुकी है पर आवेदिका को अभी तक इस पूरे मामले में राहत नहीं मिली और ताज्जुब की बात तो ये है की शिकायत होने के बाद भी बाटुल और परमेश्वर दोनों ही बेखौफ होकर एक महिला को उसके ही जमीन से बेदखल करने पर तुले हुए हैं इस पूरे मामले में शासन प्रशासन ने भी आंख कान बंद कर रखी है क्योंकि इसकी शिकायत जिला मुख्यालय से लेकर पचपेड़ी तहसीलदार के पास भी की गई है पर बे-सहारा महिला को कहीं से भी न्याय मिलता नहीं दिख रहा है और गांव के दबंग लगातार निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।




