छत्तीसगढ़

CG – शादी से पहले 4 महीने की प्रेग्नेंसी, युवती ने खाई गर्भपात की दवा, फिर जो हुआ, पूरे परिवार में पसरा मातम…..

कोरिया। जिले की रहने वाली एक युवती की शादी होने वाली थी। घर पर मंडप सज गया था और शादी की रस्म शुरू हो गई थी, लेकिन इसी बीच लड़की की तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही इस पूरे मामले में डॉक्टरों ने जो खुलासा किया वो चौकाने वाला है।

डॉक्टरों से मिले रिपोर्ट के मुताबिक़ लड़की 4 माह की गर्भवती थी और उसने गर्भपात की गोलियां खा ली थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शादी के पहले युवती के गर्भवती होने और मौत से परिजन सदमे में है तो वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button