छत्तीसगढ़

CG – साली के साथ रंगरलियां मनाता था जीजा! दीदी भी देती थी साथ, फिर जो हुआ….. जंगल में इस हाल में मिली युवती की लाश…..

सूरजपुर। कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर के जंगल में एक युवती की लाश मिली है। मृतका कल से लापता बताई जा रही थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, आज सुबह गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने जीजा के साथ पिछले दो महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ में मृतिका की बहन भी रहती थी, हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, मौके पर मौजूद साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और परिजनों व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button