CG – धनगवां के ग्रामीणों में संतु यादव कों लेकर भारी आक्रोश अब सहकारिता विभाग के उच्चायुक्त कों सौंपा गया ज्ञापन जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी के धनगवां में विवाद और भ्रष्टाचार कों लेकर लगातार ग्रामीण आवाज बुलंद कर रहें हैँ अब कुछ ग्रामीणों नें सहकारिता विभाग के उच्चायुक्त कों ज्ञापन सौंपा हैँ जिसमे उन्होंने मल्हार धान खरीदी केंद्र में हुए घोटालों कों लेकर ज्ञापन सौंपा हैँ।
ग्रामीणो नें सहकारिता विभाग के बिलासपुर उच्चायुक्त कों लिखित ज्ञापन में बताया है कि ग्राम पंचायत धनगवां में नए सेवा सहकारी समिति का गठन हुआ हैँ जिसका पंजीयन क्रमांक 806 हैँ सेवा सहकारी समिति मल्हार के पंजीयन क्रमांक 732 में धान खरीदी प्रभारी रहें संतु यादव वर्ष 2013-14 व 2024-25 इसी समय मल्हार धान खरीदी केंद्र में संतु यादव खरीदी प्रभारी था और वर्ष 2013-14 में 3,500000 करोड़ का शोर्टेज आया था और वर्ष 2024-25 में भी दों करोड के ऊपर का धान कम मिला था।
यानी दोनों हीं टाइम करोड़ों का घोटाला हुआ हैँ यहाँ धान खरीदी केंद्र में हालात कितना खराब था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैँ की जिन बोरो में धान बरे जाते हैँ उसमे यहाँ धान के बदले भूसी रेती भर कर शासन कों छति पहुंचा कर खुद कों लाभ पहुंचाया गया था अतः सहकारिता विभाग के उच्चायुक्त से निवेदन है कि संतु यादव को न्यू गठित सेवा सहकारी समिति धनगवां के धान खरीदी प्रभारी के पद पर ना बिठाया जाए।




