छत्तीसगढ़

CG- कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सीमांकन मामले में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक सस्पेंड, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला…..

धमतरी। जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजस्व निरीक्षक का नाम मोहित सोनी है। निरीक्षक ने सीमांकन प्रकरण में लापरवाही बरती थी। कलेक्टर को जब इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानिए निलंबन आदेश में क्या कुछ लिखा है…

दरअसल, तहसील भखारा के राजस्व निरीक्षक मंडल भठेली अन्तर्गत सीमाकन प्रकरणो में कृषकगण को सीमांकन हेतु समय दिये जाने के पश्चात भी सीमाकन की कार्रवाई समय पर पूरी नहीं की गई। इस संबंध में तहसीलदार भखारा द्वारा मोहित कुमार सोनी राजस्व निरीक्षक मठेली को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राजस्व निरीक्षक भठेली द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया।

मोहित कुमार सोनी, राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाये एवं छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 में निहित प्रावधानो का उल्लघन करने के कारण छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। मोहित कुमार सोनी राजस्व निरीक्षक को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मोहित कुमार सोनी, राजस्व निरीक्षक के निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी के कार्यालय में होगा। देखें आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button