CG – काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला युवक 15 दिनों से लापता तलाश जारी पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा//पाली थानांतर्गत चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम चटुवाभौना का रहने वाला एक 27 वर्षीय युवक लापता हो गया है। परिजन ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित चौकी में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबित युवक कामता प्रसाद यादव गत 14- 15 अप्रैल को अपनी 10 वर्षीय पुत्री को मजदूरी कार्य पर बाहर जाने की बात कहकर निकला था।
जिसके कुछ दिनों तक उसका अपनी पत्नी सुखमनिया यादव से मोबाइल पर बात होता रहा। लेकिन बीते 15 दिनों से युवक का मोबाइल बंद आ रहा है। युवक के लापता होने को लेकर परिजनों ने रिश्ते-नातेदारों व चित-परिचितों के यहां पतासाजी किया, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नही चला। किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन ने 09 मई को चैतमा चौकी पहुँचकर युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक का हुलिया रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 4 इंच, पीला कलर का शर्ट और नीला कलर का फुल पैंट पहना है। हिंदी, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने अपील की है कि जिस किसी व्यक्ति को उक्त युवक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर क्रमांक 83053- 48868, 78058- 22145 पर सूचित करें। युवक का परिवार सूचना देने वाले का सदा आभारी रहेगा।




