छत्तीसगढ़

CG – बिजली विभाग के बाद न्यायिक आधिकारियों का डी ए 2% बढ़ा, साढ़े चार लाख कर्मी मायूस, आंदोलन/प्रदर्शन कर मंहगाई भत्ता की माँग करेंगे – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

बिजली विभाग के बाद न्यायिक आधिकारियों का डी ए 2% बढ़ा, साढ़े चार लाख कर्मी मायूस, आंदोलन/प्रदर्शन कर मंहगाई भत्ता की माँग करेंगे – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ

जगदलपुर। छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डी ए (मंहगाई भत्ता)में 2% की वृद्धि 1 जनवरी 2026 से कर दी है।इसके बाद भाजपा शासित अन्य राज्य जैसे राजस्थान,बिहार ,उत्तर प्रदेश ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है।

इधर भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में भी हाल ही में बिजली विभाग के कर्मियों के बाद न्यायिक अधिकारियों के महंगाई भत्ता में 2% बढ़ोतरी की घोषणा विष्णु देव सरकार ने कर दिया है ।वही छत्तीसगढ़ प्रदेश के शेष साढ़े लाख शासकीय कर्मचारी 2% मंहगाई भत्ता के बढ़ने की बांट जोह रहे हैं ।जाने कब सरकार को अपने कर्मचारियों व उनके परिवार की चिंता होगी।

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष अतुल शुक्ला ,बस्तर जिला अध्यक्ष संजय चौहान ,कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा ,प्रमोद पांडे ,जी एल यादव ,मोतीलाल वर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति नीलम मिश्रा,आशा दान,परबीन महतो ,भारती गिरी, दीपा मांझी सहित कर्मचारी नेताओं ने कहा की वर्तमान में पेट्रोल ,डीजल के बढ़ते दामों के कारण महंगाई का स्तर बढ़ गया है जिससे शासकीय कर्मचारियों को बहुत अधिक आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है ।उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन से माँग की है की शीघ्र ही कर्मचारियों के 2% महंगाई भत्ता देय तिथि से देने का आदेश जारी किया जाए।अन्यथा संगठन आंदोलन /प्रदर्शन के मध्यम से बार बार अपनी माँग दोहरायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button