CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या : घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता की लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रीति उर्फ बेबी (26) के रूप में हुई है, जो कृष्णा नगर बस्ती में रहती थी। बेबी की लाश घर पर लोहे एंगल पर चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं मृतका के परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका का 3 साल का बेटा भी है, जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में नवविवाहित होने के कारण तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतका की मौत को लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है।



