छत्तीसगढ़

CG -सर्पदंश से बुझा घर का चिराग : सांप के काटने से मौत डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल……

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम झूलन से से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सर्पदंश के कारण डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्कर दिव्य नाम का बच्चा रात करीब 3 बजे अचानक रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर जब माता-पिता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उसके पैर में सांप ने काट लिया है। घटना के बाद परिजन घबराकर बच्चे को बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

परिजन मासूम को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button