तिलकेजा के अजय अग्रवाल को कोरबा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं में उत्साह

नयाभारत कोरबा भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला कोरबा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव शर्मा के निर्देशानुसार घोषित कार्यकारिणी में तिलकेजा के युवा नेता अजय अग्रवाल को कार्यालय सह मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अजय अग्रवाल के मनोनय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अजय अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पालन करेंगे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने अजय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



