धमतरीनगरी

खाद संकट, जुआ-सट्टा और बदहाल सड़कें… NSUI ने SDM को सौंपा ज्ञापन,समाधान नहीं तो होगा आंदोलन..!

धमतरी नगरी… भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नगरी विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) नगरी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई।

NSUI द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से की गई। संगठन का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं और खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।

इसके अलावा क्षेत्र में संचालित जुआ एवं सट्टा कारोबार पर रोक लगाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 3 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो NSUI आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आम लोगों की आवाज उठाता रहेगा और समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button