CG – पेट्रोल लेकर पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, TI पर लगाए ये गंभीर आरोप, सस्पेंड नहीं करने पर दी जान देने की धमकी…..

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम नेवसा निवासी मोहम्मद रफीक और दीपेश निर्मलकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करने लगे। उनका आरोप है की हरदी बाजार पुलिस चौकी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ दूर व्यवहार किया, उनको बुरी तरह पीटा गया। साथ ही उनसे जमानत के नाम पर 24 हजार रुपए भी ले लिए गए। उन्होंने TI को सस्पेंड नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी है।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। समझाइश के 3 घंटे बाद दोनों को नीचे उतारा गया।
मामले में TI प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ चलाते हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, पानी टंकी पर चढ़े युवकों का नाम रफीक मोहम्मद (22) और दीपेश निर्मलकर (23) है। दोनों ग्राम नेवसा के रहने वाले हैं। उन्होंने हरदीबाजार TI प्रमोद कुमार डनसेना पर मारपीट और साढ़े 24 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
मंगलवार (9 जून) को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़ा था। आरोप है कि ‘थाने ले जाकर जुआ खेलाते हो’ कहकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से उन्हें पीटा गया। उसके बाद ‘दीपका ले जाकर भागते हुए गिर गए हैं’ इस तरह का झूठा बयान जबरन लिखवाया गया।
हालांकि, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जाने का आरोप लगाया है।
गुरुवार (11 जून) सुबह कार्रवाई से नाराज रफीक और दीपेश पेट्रोल लेकर गांव के पानी टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाइश के बाद उतरे।


