CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, घर में चलाया जा रहा जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने मारी रेड, दो दलाल और चार युवतियां पकड़ाई……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान 4 युवतियों और 2 दलालों को हिरासत में लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीवी टावर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस से की थी।
शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद छापा मारा, जहां से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजी जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीम यह भी जांच की जा रही है कि रैकेट नेटवर्क से और कौन-कौन लोगों की संलिप्तता है।



