छत्तीसगढ़

CG – आस्था पर चोट : युवक ने हनुमान मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्ति खंडित होने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर के सहनपुर गांव में हनुमान मंदिर में घुसकर हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामवासी जमा हो गए और मूर्ति खंडित करने वाले युवक की जमकर धुलाई कर दी। धुलाई करने के बाद युवक को घटना की सूचना पर गांव पहुँची और पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह घटना ग्राम की है।

युवक राजेंद्र खलखो उर्फ भंडारी आ फुर्तिराम उम्र 34 वर्ष गांव में स्थित हनुमान मंदिर पहुँचा। जहाँ उसने मंदिर का दरवाजा खोलकर गर्भगृह में प्रवेश किया और वहाँ स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद युवक भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस को भी इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस के गांव पहुँचने से पहले लोगों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए उस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर भारी सुरक्षा में लेकर थाने पहुँची। थाने लाने के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 298 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button