छत्तीसगढ़

CG IPS News : NIA में आईजी नियुक्त हुए छत्तीसगढ़ कैडर के ये वरिष्ठ IPS, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश……

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि सुंदरराज पी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

देखें आदेश….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button