करैहा में गूंजा ,मोदी जी के 12 साल बेमिसाल,सांसद भोजराज नाग ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां..!

नगरी.. देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम करैहा में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Bhojraj Nag रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
वक्ताओं ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और Ram Mandir Ayodhya के निर्माण को भी ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। अंत में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
