छत्तीसगढ़

CG – प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न :- अविनाश सिंह गौतम ,नगर मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी…

प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न :- अविनाश सिंह गौतम ,नगर मंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संगठन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज संपन्न हुई। संगठन द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत यह बैठक आयोजित की गई।

अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि,बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर आगामी रविवार, 28 जून को लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक नगर अध्यक्ष प्रकाश झा एवं नगर महामंत्री अतुल सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष झा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा की।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी अविनाश सिंह गौतम, बूथ अध्यक्ष गजेंद्र पगाड़े , वीरेंद्र शर्मा , गंगोत्री चंद्रवंशी , नरेंद्र गुप्ता , बीएलए-2 पार्वती पाटनकर , सचिव नीलाम्बर , कविता कोर्राम , सुकल दाई , कुंती दीदी, कुमारी बघेल , प्रियंका यादव , तेजस्विनी भोयर , दिलेश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button