CG- घर में सजी थी महफिल, 52 परियों पर दाव लगा रहे थे दिवाने, पुलिस ने छापा मार 6 खिलाड़ियों को किया रंगेहाथ गिरफ्तार……

धमतरी। जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमतरी पुलिस ने एक जुआ अड्डे पर दबिश दी। मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 55 हजार 600 रुपए नकद और जुआ सामग्री बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जाने पूरा मामला
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालमपुर वार्ड के एक मकान में जुए की महफिल सजी हुई है और हजारों का दांव लगा हुआ है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
इस दौरान पुलिस ने मौके से 55 हजार 600 रुपए नगद बरामद किया। साथ ही 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी धमतरी के ही रहने वाले हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सकील अहमद, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी।
गोपाल साहू, निवासी इतवारी बाजार, धमतरी।
दीपक कोसरिया, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी।
अजमद हुसैन, निवासी बड़े मस्जिद, धमतरी।
सुनील मेश्राम, निवासी रामसागर पारा, धमतरी।
दुर्गेश्वर सोनी, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गौरतलब है कि शहर से लेकर वनांचल तक में जुए का ये काला कारोबार काफी बढ़ गया है। पुलिस की ये कार्रवाई उन तमाम जुआरियों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि अगर अभी भी ये गलत काम बंद नहीं हुआ, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



