छत्तीसगढ़

CG- दिनदहाड़े युवती की हत्या, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दो नकाबपोश बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना जोंगरा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हर्बल लाइफ के प्रोडक्ट का व्यवसाय करती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। दोनों नकाब पहने हुए थे। आरोपियों ने पूर्णिमा चौहान पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना केबाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button