छत्तीसगढ़

CG -शिक्षक भर्ती : 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश, हिंदी, अंग्रेजी समेत इन विषयों में रिक्तियां…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 854 पदों पर भर्ती निकली है। व्याख्याता के 854 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। रिक्तियां को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापन भी जारी किया हैं। मालूम हो कि लंबे समय से अभ्यर्थी भर्ती को लेकर इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button