CG – सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स, 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ….सुनकर कांप उठेगी रूह……

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महज तंबाकू मांगने को लेकर हुए विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम डोभा निवासी मृतक उमेश राम ने गांव के ही रुस्तम नाम के व्यक्ति से तंबाकू मांगा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रुस्तम ने उमेश के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों द्वारा रायपुर रेफर करने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वहां नहीं ले जा सके। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के पिता ने पुलिस में शिकायत न करने की शर्त पर इलाज के लिए मदद देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया। मदद न मिलने पर परिजनों ने उमेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
जाँच में जुटी पुलिस
युवक की मौत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और केस डायरी जशपुर के सन्ना थाने भेजकर मामले की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



