Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – 10 की छात्रा ने की आत्महत्या : घर के सभी सदस्य काम से गए थे बाहर, लौटने पर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग छात्रा के इस कदम से परिवार और गांव दोनों ही सदमे में हैं।

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान

धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम शकरवारा में यह घटना हुई। मृतका का नाम तनिषा यादव, उम्र 15 वर्ष, बताया जा रहा है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, घर के सभी सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान तनिषा ने घर में चुनरी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर वाले लौटे और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनिषा की आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button