छत्तीसगढ़

CG Board Exam Result : 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस तारीख को जारी होगा परिणाम….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजे 29 मई को आएंगे। इस बारे में स्कूल शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया में जानकारी दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस बारे में लिखा कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर हैं। बुधवार दोपहर ढाई बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने छात्रों में भरा जोश

गजेंद्र यादव ने लिखा कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है.इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं.

कितने छात्रों ने दी है परीक्षा ?

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.अब परिणाम चेक करें और पीडीएफ को डाउनलोड करें.

Related Articles

Back to top button