छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : CSMCL घोटाले में EOW की छापेमारी,शराब कारोबारी के करीबी सहयोगियों के 3 ठिकानों पर कार्रवाई जारी…

डेस्क : छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) घोटाले में EOW ने बड़ी छापेमारी करते हुए शराब कारोबारी अनवर ढेबर के करीबी सहयोगियों से जुड़े 3 प्रमुख ठिकानों पर रेड मारी है। कार्रवाई में अनवर ढेबर के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी हे।

आपको बता दें इस कार्रवाई में अवैध वसूली और बेनामी संपत्ति में निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं जांच के दौरान अवैध वसूली की रकम से बेनामी प्रॉपर्टी खरीदने और निवेश करने के पुख्ता दस्तावेज हाथ लगे हैं।

पूछताछ के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

आपको बता दें जांच एजेंसी अब ये पता लगाने में की कोशिश कर रही है कि घोटाले से अर्जित की गई राशि का सोर्स क्या क्या है। इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे। जब्त दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

क्या था शराब घोटाला

पिछली कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला (Liquor Scam) सामने आया था. ईडी के अनुसार इस घोटाले में अनवर ढेबर ने आबकारी अफसर अरुणपति त्रिपाठी के साथ मिलकर संगठित गिरोह चलाया था.

जिसके चलते पूरा सरकारी तंत्र बेबस था. बता दें कि प्रदेश में हुए 6 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला केस में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को ईओडब्‍ल्‍यू ने आरोपी बनाया है. जिसकी सुनवाई पर कोर्ट ने पिता-पुत्र पर कोई दंडात्‍मक कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button