CG – नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर से कर्मचारी संघ ने की सौजन्य भेंट, बस्तर आगमन का किया स्वागत…

नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर से कर्मचारी संघ ने की सौजन्य भेंट।
बस्तर आगमन का किया स्वागत।
जगदलपुर। छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर ने संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल बस्तर ज़िले के नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर तन्मय खन्ना के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा बस्तर आगमन की शुभकामनाएँ देते हुए औपचारिकता चर्चा की।

इस अवसर पर संघ के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम मिश्रा ,उपाध्यक्ष आशा दान, कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा के आलवा राजेंद्र पांडे ,मोतीलाल वर्मा ,संजय वैष्णव ,निरंकार आचार्य ,रविकांत झा ,धर्मराज चौधरी ,संकेत शुक्ला ,राहुल सोनी आदि कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



