
Chhattisgarh dhamtari सिहावा थाना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम भेजरी रावण में सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भेजरी रावण में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश खेल रहे थे। सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलेश्वर नेताम, मनीष सिन्हा, राजेंद्र साहू, खिलेश्वर साहू, भोला देवांगन और त्रिलोक नेताम के रूप में हुई है। मामले में थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
जुआ-सट्टा के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। यदि कहीं ऐसी गतिविधियां संचालित होती दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।