छत्तीसगढ़

CG शिक्षक पर FIR: टीचर पर छात्रा की कमर और कंधे पर गलत नियत से हाथ रखने का आरोप,जाने मामला…

डेस्क : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में अपने ही स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पूरा मामला शहर के एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल से जुड़ा है।

टीचर ने कंधे पर हाथ रखकर बांह पकड़ी

दीनदयाल नगर थाना पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने दसवीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल के बाहर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। एफआईआर के अनुसार, स्कूल के गणित टीचर ने छात्रा को पास बुलाकर पहले उसके कंधे पर हाथ रखा और फिर बांह पकड़ ली। जिससे घबराकर छात्रा ने किसी तरह छुड़ाकर वहां से सीधे कर पहुंची और पूरी आपबीती परिजन को बताई। 

शिक्षक कई छात्राओं के साथ कर चुका हरकत

बताते हैं इससे पहले इस शिक्षक ने दो-तीन और छात्राओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ की थी। शिकायत के अनुसार, पूरा मामला 3 अगस्त का बताया जा रहा है। छात्रा की मां ने बताया कि उसने अपनी बेटी से ही शिकायत आवेदन लिखवाया और पुलिस थाने में दिया। शिकायत में मां ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button