CG – शिक्षक बर्खास्त : शिक्षक पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी ने की शिक्षक की सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…..

बिलासपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने एक आदेश जारी कर रायगढ़ जिले के मिडिल स्कूल औरदा में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार साव को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक पर आरोप है कि पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज होने के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले की जानकारी विभाग को नहीं दी है।
अतिरिक्त न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट, रायगढ़ द्वारा पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत दोष सिद्ध होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के कंडिका 10 के तहत शासकीय सेवा से बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने 21/08/2024 ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को पत्र के बाद संतोष कुमार साव शिक्षक शा.पू.मा.शाला औरदा वि.खं. पुसौर जिला रायगढ़ को 10.04.2017 के द्वारा थाना पुसौर में आपराधिक प्रकरण धारा 376, 51, 8,6 पाक्सो एक्ट 2012 दर्ज होने तथा 48 घंटे से अधिक अवधि तक रिमाण्ड पर रहने के कारण निलंबित किया गया था।
अतिरिक्त न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट, रायगढ़ ने 04.10.2018 को आदेश पारित कर संतोष कुमार साव, आत्मज बालक राम साव पर 5 वर्ष की सजा एवं 1000/- रूपये का जुर्माना ठोंका था। संतोष कुमार साव ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को जेल में रखे जाने के आदेश को रोक लगाते हुए 25000/- जमानत पर सशर्त रिहाई का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता साव को अतिरिक्त न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट, रायगढ़ में प्रत्येक सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश जारी किया था। सजा के निष्पादन पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है पर दोष सिद्धि यथावत है। दोष सिद्धि की सूचना संबंधित आरोपी शिक्षक के द्वारा विभाग को न देकर जानकारी छुपाई है।
13.02.2025 द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को साव की दोषसिद्धि उपरांत सेवा समाप्ति हेतु की गई कार्यवाही से अवगत कराने पत्र प्रेषित किया गया था। जिसके परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने 14.02. 2025 को पत्र के जरिए अवगत कराया कि शिक्षक संतोष कुमार साव द्वारा न्यायालय द्वारा पारित आदेश (दण्डित किये जाने की जानकारी) को इस कार्यालय के संज्ञान में नहीं लाया गया।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने अतिरिक्त न्यायाधीश फास्ट ट्रेक कोर्ट, रायगढ़ द्वारा पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत दोष सिद्ध होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के कंडिका 10 के तहत् शिक्षक संतोष कुमार साव शा.पू.मा. शाला औरदा वि.खं. पुसौर जिला रायगढ़ को भूतलक्षी प्रभाव से 04.10.2018 से शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।