CG Train Cancelled : त्योहार में रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, टाटानगर बक्सर समेत 16 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…..

बिलासपुर। त्योहार से पहले टाटानगर, राउरकेला, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन के काम के लिए 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। 20 दिनों में 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसी बीच 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को करीब दो घंटे देरी से रवाना होगी। इसका सबसे अधिक असर बिलासपुर से टाटानगर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
टाटानगर-बिलासपुर की ट्रेनें कई दिन बंद
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 22843 बिलासपुर-बक्सर भी बंद
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और वापसी की 22844 बक्सर-बिलासपुर 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर, 12767, 12768, 01001, 01002,सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल,18641,18642, 12812, 12811,12262,12261,13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्स.
ये ट्रेनें भी रद्द रहेंगी
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर, 12 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर, 14 अक्टूबर
01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर
01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1, 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2, 14 अक्टूबर
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर
इसलिए बिगड़ेगी ट्रेनों की चाल
रेलवे के पुणे और हडपसर यार्ड में तीसरी रेल लाइन के काम के चलते सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनों का परिचालन बदलेगा। 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से पुणे पहुंचेगी। 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को पुणे के बजाय दौंड तक जाएगी, जबकि 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को दौंड से रवाना होगी। 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में 30 मिनट से 2 घंटे तक और 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस 45 मिनट से 1 घंटे 45 मिनट तक देर से चलेगी।



