छत्तीसगढ़

CG – हद पार! सड़क पर ही रोमांस करने लगा कपल, भड़के लोगों ने दी ये खौफनाक सजा, देखें वायरल VIDEO…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक्सीडेंट के बाद कार सवारों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

जाने पूरा मामला

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना का है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा में कार सवार युवक और युवती ने सवारी से भरी ई रिक्शा को ठोकर मार दी, इसके बाद वे दोनों कार के अंदर ही किस करते दिखाई दिए, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और फिर लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी।

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वीडियो की जांच और पुष्टि की जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button