छत्तीसगढ़

ED Raids In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ठेकेदार दीपेश गांधी के घर ED की बड़ी रेड, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों ने खटखटाया दरवाजा……

धमतरी। भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित मुआवजा घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सुबह ED-EOW की टीम ने धमतरी के आमापारा क्षेत्र स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। ED-EOW की टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के तहत की जा रही है। हालांकि ED-EOW की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई के चलते मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल ED-EOW की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और निष्कर्षों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button