छत्तीसगढ़

CG – शासकीय हाईस्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर में प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया…

शासकीय हाईस्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर में प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया

बकावंड। शासकीय हाईस्कूल राजनगर एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। तत्पश्चात विद्यालय के नवीन एवं पुराने विद्यार्थियों का स्वागत-पूजन कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं पालकों के करकमलों से विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को मिठाई बांटी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिल बिसाई, पंचायत प्रतिनिधि मोहनलाल भारती, पंच जुगल किशोर कश्यप, बुधराम बिसाई, धनुर्जय कश्यप, अनंतराम कश्यप, शासकीय हाईस्कूल राजनगर के प्राचार्य राजकुमार बिसाई, पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर के प्रधान अध्यापक रतन लाल भारती, शिक्षक नितिन देशमुख, मोहन सेठिया, कुमारी प्रतिमा यादव, शिप्रा साव, उमाशंकर बिसाई, दुर्गेश देवांगन, भूतय मोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button