छत्तीसगढ़जिला समाचार

कोरबा NSUI ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने हेतु कुलपति के नाम,शासकीय महाविद्याल के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन….

नयाभारत कोरबा
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा घोषित सेमेस्टर परीक्षा तिथियों को लेकर छात्रों में असंतोष व्याप्त है। इसी विषय को लेकर NSUI के जिला सचिव मो. इमरान अली के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान मे महाविद्यालयो में प्रायोगिक परीक्षा चल रही जो कि 26-30 मई तक खत्म होगी जिस कारण से बच्चों को तैयारी करने का समय बिल्कुल नहीं मिल पाएगा एवं कम समय में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने के कारण विद्यार्थियों को तैयारी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र-छात्राएं दूरस्थ क्षेत्रों से महाविद्यालय आते हैं।
इस अवसर पर मधुसुदन दास ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जल्दबाजी में परीक्षा तिथि घोषित करना छात्र हित में नहीं है विद्यार्थियों के भविष्य एवं बेहतर परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो NSUI उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह भी मौजूद रहे एवं साथ ही आशुतोष यादव, सत्यम देवांगन, नागराज, प्रियांशु पाल, निर्मल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button