देश को अहिंसा की रास्ते पर ले जाने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी का आज जन्मदिन 2 अक्टूबर महात्मा को समर्पित जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें पढ़े पूरी ख़बर

भारत में 2 अक्टूबर को हर साल उस महात्मा के नाम समर्पित किया जाता है जिन्होंने देश को हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलने की शिक्षा दी है। 2 अक्टूबर 1869 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पोरबंदर गुजरात में जन्म हुआ था।

गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। 30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने दिल्‍ली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरा विश्‍व शोक में डूब गया था, उस दौरान 8 किलोमीटर लंबी महात्मा गांधी की शव यात्रा निकाली गई थी।

महात्मा गांधी से जुड़ी रोचक बातेंः

 

6sxrgo

1 दक्ष‍िण अफ्रीका प्रवास के दौरान गांधी जी ने 1899 के एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर लोगों की मदद की थी। यहीं पर उन्होंने युद्ध की विभीषिका देखी थी और अहिंसा के मार्ग पर चल पड़े थे।

2 गांधी जी का सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक फैला हुआ था।

3 विश्‍व के सबसे बड़े इनोवेटर स्टीव जॉब्स को तो आप सब जानते ही होंगे, वे गांधी जी से काफी प्रेरित थे। इसलिए उन्हें सम्मान देने को गोल चश्मा पहना करते थे।

4 शायद ही आपको पता हो कि गांधी जी 70 साल की उम्र में गांधी जी महज 46 किलो के थे। उस समय वे रोज दस किलोमीटर पैदल चलते और 5 घण्टे सोते थे। उस समय उनकी लंबाई 5 फिट 5 इंच थी। उन्‍होंने अपने जीवन का 6 साल 5 महीने जेल में बिताए थे।

5 अपने आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी 13 बार गिरफ्तार हुए। इस दौरान उन्होंने 17 बड़े अनशन किए थे। वहीं गांधी जी लगातार 114 दिन भूखे रहे थे।
 
6 विश्‍व में महात्‍मा गांधी के कार्यों को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। गांधी जी के निधन के 21 साल बाद ब्रिटेन ने उनके नाम पर पहली बार डाक टिकट जारी किया।

7 भारत में अगर छोटी सड़कों को छोड़ दें तब भी गांधी जी को सम्‍मान देने के लिए उनके नाम पर कुल 53 बड़ी सड़कें हैं। जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं।

8 गांधी जी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी।
9 गांधी जी की शादी 13 साल की उम्र में उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई थी। उस दौरान होने वाली शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे।
         
10 गांधी जी के बारे में यह बात भले ही आपको अचरज में डाले, लेकिन सच है कि शांति का नोबेल पुरस्कार गांधी जी को अब तक नहीं मिला है। हालांकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।

11 दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दौरान गांधी जी ने जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी।

12 क्‍या आपको मालूम है कि गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
53a96841-12ad-40cb-b465-54e75e7ec936
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Oct/2024

CG- सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई: 19 इंस्टाग्राम पेज को किया गया बंद , 3 VIDEO डिलीट, जानें मामला

02/Oct/2024

CG - गर्भवती पत्नी की हत्या : कुल्हाड़ी और डंडे से वार कर पति ने की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी पहुंच गया थाने, इस वजह से खौफनाक वारदात को दिया अंजाम......

02/Oct/2024

डिप्टी CM विजय शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब उस स्कूल के बच्चों को मिली स्मॉर्ट क्लास की सुविधा, उपमुख्यमंत्री ने पुरानी यादों का किया स्मरण

02/Oct/2024

...जब CM साय ने चाक पर दिखाई कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी, AI तकनीक से कराई टीबी की जांच, खरीदी कोसा साड़ी....

02/Oct/2024

CG महात्मा गांधी जयंतीः धमतरी में स्वतंत्रता के महानायक की होती है पूजा, विचारों में आज भी बहती हैं 'सत्य और अहिंसा' की नदियां...